कौन है द्रौपदी मुर्मू, आखिर कैसे बनीं भारत की राष्ट्रपति

Mohan Lal | 21 जुलाई 2022

Biz हिंदी

जानें भारत की नई राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू के बारे में।

आखिर कौन है द्रौपदी मुर्मू

Image credit: Twitter

द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति है। इससे पूर्व मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति है।

प्रधानमंत्री ने बोली यह बात

Image credit: Twitter

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी।

Image credit: Twitter

शाह बोले: देश का गौरवशाली पल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली NDA प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूँ। यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है।"

पहली आदिवासी गवर्नर

Image credit: Twitter

द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला गवर्नर भी रह चुकी है। वर्ष 2015-2021 के बीच मुर्मू झारखंड की गवर्नर रही हैं।

मुर्मू को मिले इतने वोट

Image credit: Twitter

तीसरे दौर की मतगणना के बाद ही द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, मिले 5,77,778 वोट।

मुर्मू की राजनीतिक यात्रा

विधानसभा सदस्य, रायरंगपुर, ओडिशा

राष्ट्रपति

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, BJP

BJP, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

परिवहन और वाणिज्य विभाग मंत्री, ओडिशा

BJP की ज़िला अध्यक्ष, मयूरभंज

पशुपालन विभाग, ओडिशा

विधायक

पार्षद, रायरंगपुर

2006-2009

2022

2002-2009

2013-2015

2000-2004

2010

2002-2004

2007

1997

गांव में खुशी की लहर

Image credit: Twitter

ओडिशा के रायरंगपुर में द्रौपदी मुर्मू के उपरबेड़ा गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है. द्रौपदी की जीत से पहले ही पूरा गांव जश्न मना रहा है. ग्रामीणों ने आज गांव में विजय दिवस मनाने की तैयारी की है वहीं पूरा गांव आज छुट्टी भी मना रहा है